अग्रवाल महिला सम्मेलन गुवाहाटी इकाई का भव्य आयोजन, डांडिया-गरबा के साथ हुई विभिन्न प्रतियोगिताएँ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अग्रवाल महिला सम्मेलन गुवाहाटी इकाई का भव्य आयोजन, डांडिया-गरबा के साथ हुई विभिन्न प्रतियोगिताएँ

 


गुवाहाटी। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, गुवाहाटी इकाई द्वारा ‘अनोखी’ की आरती चौहान के सहयोग से आर्य नगर चौक स्थित औरम में ‘रंगीला डांडिया रास’ का भव्य आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय पोद्दार उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में फिल्म निर्देशक एवं कोरियोग्राफर मनोज दास तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं गरबा कलाकार खुशी डागा शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, पारंपरिक परिधान, ऊर्जा और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।


कार्यक्रम के दौरान बेस्ट डांस, बेस्ट अटायर और बेस्ट एनर्जेटिक सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ‘मॉम एंड किड’ श्रेणी ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं लकी ड्रॉ सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में और भी उत्साह भर दिया।


कार्यक्रम की संयोजिकाओं सुचित्रा अग्रवाल, रेखा हरलालका, कृतिका अग्रवाल और जिया जालान सहित सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग एवं अथक प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


समापन अवसर पर समिति की शाखा सचिव प्रियंका केडिया ने मुख्य अतिथि, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```