धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व जोड़ने की पहल बनी चर्चा का विषय
रिपोर्ट: मदन सिंघल
सिलचर। सांस्कृतिक चेतना फाउंडेशन की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा की शहर में सराहना हो रही है। स्थानीय निवासियों से लेकर प्रतिष्ठित लोगों तक ने आयोजन समिति के समर्पण, अनुशासन और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है। सुव्यवस्थित मंडप, स्वच्छता, समयबद्ध कार्यक्रम और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
आयोजन में धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को जोड़ने का प्रयास भी देखने को मिला। समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत की। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।
पूजा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर निरंजन रॉय और संपादक शंकर दास ने कहा कि यह पूजा पहली बार आयोजित की जा रही है, इसलिए कुछ कमियां रह सकती हैं। इसके बावजूद समिति के सभी पदाधिकारियों ने समाज को एक अलग संदेश देने का भरसक प्रयास किया है।
उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में सभी के सहयोग से यह पूजा सिलचर शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि यदि बराक घाटी के लोगों का सक्रिय सहयोग मिलता रहा, तो आने वाले वर्षों में यह आयोजन एक मिसाल बन सकता है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें