दीपोत्सव एग्जीबिशन में उमड़ी भीड़, सेवा कार्यों के लिए जुटाई धनराशि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


दीपोत्सव एग्जीबिशन में उमड़ी भीड़, सेवा कार्यों के लिए जुटाई धनराशि



गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण की ने होटल ऑर्नेट, गुवाहाटी में ‘दीपोत्सव एग्जीबिशन-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। दीपावली के उल्लास, रचनात्मकता, खरीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं उपयोगी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिन पर दिनभर आगंतुकों की भीड़ बनी रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस जिलापाल मनोज भजनका ने किया। इस अवसर पर लायंस जिले के पूर्व जिलापाल एम.पी. अग्रवाल, वीडीजी-1  राजेश अग्रवाल तथा वीडीजी-2  सुजीत बखरडिया अपनी धर्मपत्नी नीतू बखरडिया  के साथ उपस्थित रहे। 


प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदर्शकों ने आकर्षक, रचनात्मक और उपयोगी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की। दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी में जमकर खरीदारी की। वहीं, आयोजन सदस्यों, प्रदर्शकों, आगंतुकों तथा उनके परिवारों के लिए आपसी मेल-मिलाप और संवाद का भी बेहतर माध्यम बना।


क्लब की अध्यक्षा लीला लाहौटी ने बताया कि दीपोत्सव एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य क्लब की सेवा गतिविधियों के लिए धनराशि जुटाना है, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की उत्साहपूर्ण भीड़ और सहभागिता ने क्लब के इस उद्देश्य को मजबूती प्रदान की।


आयोजन की मुख्य संयोजिका जयश्री झुनझुनवाला एवं निर्मला कयाल रहीं, जबकि किरण तापड़िया और मधुलिका सिवोटीया ने सहयोगी की भूमिका निभाई।


लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य अतिथियों, प्रदर्शकों, आगंतुकों, क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


जनसंपर्क अधिकारी नीलम चौधरी ने प्रेस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब भविष्य में भी सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```