उद्घाटन मुकाबले में राजागांव एफसी ने बालिपाड़ा एफसी को 2-1 से हराया
रिपोर्ट: सोयल खेतान, रोहा
रोहा। रोहा आंचलिक क्रीड़ा संघ के सौजन्य से दिवंगत विधायक डिम्बेश्वर दास और समाजसेवी धुपसिंह कोंवर की स्मृति में चलंत कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजागांव एफसी ने बालिपाड़ा एफसी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
रोहा क्रीड़ा संघ के खेल मैदान में अपराह्न तीन बजे आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन तिवा स्वायत्त परिषद के कार्यकारी सदस्य सुरोज कोंवर ने किया। क्रीड़ा प्रेमी रुबुल दास के संचालन में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में राजागांव एफसी और बालिपाड़ा एफसी के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। अंततः राजागांव एफसी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर रोहा नगरपालिका की अध्यक्ष वंति हाजरिका, उपाध्यक्ष अनिमा दास, क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अजित सिंह डेका, सचिव ध्रुव पातर, प्रभारी फुटबॉल सचिव संगीत बरदलै, अशोक पातर, पुष्प कोंवर और भाईजान गांवखोबा सहित अन्य प्रतिनिधि तथा सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित रहे। दर्शकों ने मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।
क्रीड़ा संघ के अनुसार, आगामी 22 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें