गुवाहाटी। परशुराम सदन में गौड़ महिला समिति का स्थापना दिवस शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद समिति की सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 6 और 7 जनवरी को आयोजित होने वाले श्याम बाबा की अमर गाथा के भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने और सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
समिति की मंत्री ज्योति शर्मा ने पिछली सभा की गतिविधियों और निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, आगामी धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर स्वाति भातरा, सुषमा गौड़, नीलम शर्मा, कुसुम शर्मा, गायत्री तिवाड़ी, वंदना शर्मा, जया शर्मा, रजनी शर्मा, मेघा शर्मा, रितु भातरा, रश्मि शर्मा, रिंकी गौड़, ज्योति शर्मा, सीमा शर्मा, माया हरितवाल, स्वाति बसोतिया, कमला लाटा, कविता शर्मा, सुमन शर्मा, अनीता चोमाल, सरोज शर्मा और सविता शर्मा सहित समिति की बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।
सभी सदस्यों के उत्साहपूर्ण सहयोग और सहभागिता से स्थापना दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने समिति की एकता, आपसी सद्भाव, संगठनात्मक सक्रियता और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण को और मजबूत करने का संदेश दिया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें