रमेश मुंदड़ा
होजाई: दुर्गा पूजा के दौरान निरंतर शीतल जल सेवा व स्वच्छता के लिए होजाई पौर सभा से पुरस्कार प्राप्त मारवाड़ी दुर्गोत्सव समिति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर काफी उत्साहित है। गौरतलब है, होजाई के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में वर्ष 2013 से प्रारंभ मारवाड़ी दुर्गोत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। समिति के सचिव राजेश केजरीवाल ने इस संवाददाता को बताया सन् 2006 से समाज के सहयोग से नवरात्रा का शुभारंभ हुआ था। वही 2013 से नवरात्रा की जगह दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाने लगा। उन्होंने बताया इस पूजा की विशेषता यह है कि यहां निरंतर शीतल जल सेवा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां भक्तों के बैठने की व्यवस्था भी की जाती है जिससे भक्त आसपास के पूजा पंडालो के दर्शनों के बाद यहां कुछ देर बैठकर दुर्गा पूजा का आनंद ले सकते हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा दूसरे मुख्य बात इस पूजा की है कि यहां मां दुर्गा के दरबार के अलावा श्री लक्ष्मीनारायण, राम, शिव दरबार व हनुमान सहित अन्य भगवान के दर्शन एक साथ कर भक्त अपने को धन्य समझते हैं। उन्होंने जानकारी दी इस साल आयोजन समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष लावण्य अगरवाला, सचिव राजेश केजरीवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण सरावगी तथा सह-कोषाध्यक्ष (द्वय) राकेश सरावगी हैं। इसके अलावा अन्य सदस्यों में राजेश बजाज, सुशील क्याल, दिनेश दीक्षित, मनोज स्वामी, अमन केजरीवाल, रामचन्द्र शर्मा, मनोज केजरीवाल, अमित भीमसरीया, भगवान सेन एवं मोन्टी शर्मा शामिल हैं। वहीं आयोजक समिति ने धर्म प्रेमी जनों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनाएं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें