215 पूजा पंडालों की प्रतिमाएं 21 निर्धारित घाटों पर विसर्जित, रंगानदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
लखीमपुर। शारदीय दुर्गोत्सव के समापन के साथ लखीमपुर जिले में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। मां को विदाई देने के भावुक अवसर पर श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखीं, वहीं अगले वर्ष उनके पुनः आगमन की उम्मीद के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस वर्ष लखीमपुर जिले में कुल 215 दुर्गा पूजा पंडालों का आयोजन किया गया था। इन सभी पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन जिले के 21 निर्धारित घाटों पर किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उत्तर लखीमपुर स्थित रंगानदी घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। ढाक-ढोल की गूंज, शंखध्वनि और महिलाओं की पारंपरिक उलुध्वनि के बीच भक्तों ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। जयकारों और भक्ति गीतों से घाट का माहौल भक्तिमय हो उठा।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में अंतिम प्रणाम अर्पित किया और अपने परिवार, समाज तथा पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मां को विदाई देते समय श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की प्रार्थना की।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें