टियोक में पुस्तक मेले का भूमि पूजन एवं आधारशिला स्थापना संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


टियोक में पुस्तक मेले का भूमि पूजन एवं आधारशिला स्थापना संपन्न



टियोक। जोरहाट जिले के टियोक में आगामी 3 नवंबर से आयोजित होने वाले टियोक पुस्तक मेला एवं साहित्य सम्मेलन-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को टियोक ई-मीडिया फोरम के नेतृत्व में तथा पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड, नॉर्थ ईस्ट और टियोकवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विधिवत लाइखूंटा (आधार स्तंभ) स्थापित किया गया।

इस अवसर पर पुस्तक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से अंतिम सार्वजनिक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें टियोक के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, साहित्यिक संस्थाओं, विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा जागरूक नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में 3 नवंबर से शुरू होने वाले पुस्तक मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने आयोजन में सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

आयोजक समिति ने टियोक और आसपास के क्षेत्रों के साहित्यप्रेमियों, पुस्तकप्रेमियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों से मेले को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

आयोजकों को उम्मीद है कि टियोक पुस्तक मेला एवं साहित्य सम्मेलन-2026 क्षेत्र में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साहित्य, भाषा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```