मोरानहाट में श्रद्धा और उत्साह से मनाई अग्रसेन जयंती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट में श्रद्धा और उत्साह से मनाई अग्रसेन जयंती

 


विशिष्ट समाजबंधुओं और मातृशक्ति का सम्मान, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान


मोरान। मारवाड़ी सम्मेलन की मोरानहाट शाखा के आतिथ्य में अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की 5152वीं जयंती रविवार को श्री राधाकृष्ण विवाह भवन परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल ने की।


समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। शाखा सचिव छगनलाल माड़ोदिया ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।


वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतिपादित ‘एक ईंट, एक रुपया’, समाजवाद और पशुवध निषेध जैसे सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर पवन मोर, बिमल अग्रवाल, ओमप्रकाश गाड़ोदिया, सत्यनारायण बेड़िया और प्रभा अग्रवाल ने अपने विचार रखे।


समारोह में सत्यनारायण खाखोलिया, राधेश्याम पारीक और प्रेमलता तोदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘विशिष्ट अग्रसेन समाजबंधु’ एवं ‘विशिष्ट अग्रसेन मातृशक्ति’ के अलंकरण से विभूषित कर प्रशस्ति पत्र, साफा, गमछा और शाल प्रदान किए गए। प्रेमलता तोदी की अनुपस्थिति में उनकी पुत्रवधू कविता तोदी और भतीजावधू काजल तोदी ने उनका सम्मान ग्रहण किया। अन्य समाजबंधुओं को भी गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान गुवाहाटी में निर्माणाधीन छात्रावास और आगामी प्रांतीय भाग्यशाली दानपत्र परियोजना की जानकारी दी गई। साथ ही समाजबंधुओं से इन पहलों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। शाखा अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल ने सभी से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समरसता एवं समाजवाद की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।



अंत में शाखा सचिव छगनलाल माड़ोदिया ने समारोह की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री राधाकृष्ण विवाह भवन समिति को निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की जानकारी शाखा जनसंपर्क अधिकारी पवन मोर ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```