गुवाहाटी: लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी रूट्स की ओर से सिल्वर ओक अपार्टमेंट एवं गीता नगर स्कूल में बच्चों के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें गीता नगर स्कूल से 35 एवं सिल्वर ऑकलैंड अपार्टमेंट से 15 बच्चों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लेते हुए शांति, सद्भावना और भाईचारे से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्लब की अध्यक्ष प्रभादेवी मोर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सचिव अंजलि अग्रवाला, कोषाध्यक्ष मैना सोनी एवं परियोजना अध्यक्ष कंचन अग्रवाला ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में क्लब के चैयरमेन राजकुमार मोर के अलावा क्लब के अन्य सदस्य मे उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, संजीव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण पोद्दार, दीपशिखा पोद्दार, व बनश्री चौधरी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया। आयोजन को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। क्लब पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें