गुवाहाटी: ब्राह्मण भवन के वित्तीय रिकॉर्ड की होगी चार सीए से जांच, अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: ब्राह्मण भवन के वित्तीय रिकॉर्ड की होगी चार सीए से जांच, अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

 


गुवाहाटी। परशुराम ब्राह्मण भवन के वित्तीय रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने और उपलब्ध लेखा विवरण की जांच के लिए चार चार्टर्ड अकाउंटेंट की कमेटी गठित की गई है। भवन से जुड़ी आय और व्यय का अंतिम विवरण तैयार होने के बाद उसे समाज के सामने सार्वजनिक किया जाएगा।


इस संबंध में रतन शर्मा के नेतृत्व और सचिव निर्मल तिवाड़ी के संयोजन में हुई बैठक में भवन की वित्तीय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पुराने और वर्तमान खातों के साथ सहयोग के रूप में प्राप्त राशि, खर्च, ट्रस्टियों की भूमिका, नियमावली और भवन के संचालन की आगामी व्यवस्था पर विचार किया गया।


बैठक में तय प्रारूप के अनुसार अब उपलब्ध वित्तीय रिकॉर्ड सीए कमेटी को सौंपे जाएंगे। कमेटी बैंक खातों, बैंक रिकॉर्ड, चेक और नकद के माध्यम से प्राप्त राशि तथा खर्च से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी और इसके आधार पर अंतिम लेखा विवरण तैयार करेगी।


चार सदस्यीय सीए कमेटी में अनुप शर्मा, विकास पारीक, अशोक शर्मा और गौरव मिश्रा शामिल हैं। कमेटी की जांच और अंतिम स्वीकृति के बाद ही पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।


बैठक में यह भी तय किया गया कि भवन को प्राप्त सहयोग राशि और विभिन्न मदों में किए गए खर्च का उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर विवरण तैयार किया जाए। इसमें बैंक, चेक और नकद माध्यम से प्राप्त राशि का भी हिसाब शामिल रहेगा।


लेखा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा आवश्यक जानकारी समाचार-पत्रों के माध्यम से भी समाज तक पहुंचाई जाएगी।


अक्टूबर माह में लेखा संबंधी कार्य को पूरा करने के साथ भवन की संचालन व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ट्रस्टियों के अधिकार और जिम्मेदारियां तथा भवन के संचालन से जुड़े आवश्यक नियम शामिल हैं।


भविष्य की व्यवस्था में भवन से होने वाले वित्तीय लेन-देन का स्पष्ट रिकॉर्ड बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए प्राप्त राशि और खर्च को बैंकिंग माध्यम से दर्ज करने की व्यवस्था विकसित करने का निर्णय लिया गया है।


बैठक में दिनेश पारीक, ब्रजेश शर्मा, कन्हैयालाल पिपलवा और राजकुमार तिवाड़ी सहित अन्य जिम्मेदार सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```