गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की ओर से सेवा भारती बॉयज हॉस्टल, अदिंगिरी, मालिगांव में प्रमुख सेवा प्रकल्प ‘स्वावलंबन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों के साथ हॉस्टल के विद्यार्थी, विद्या भारती के रतुल डेका और सेवा भारती के दिगंत बोरा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकल्प संयोजक युवा असीम चौधरी के स्वागत संबोधन से हुआ। शाखा अध्यक्ष शिव कुमार मोर ने स्वावलंबन प्रकल्प की उपयोगिता बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा में पेन, पेंसिल और कॉपी जैसी आवश्यक सामग्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि मंच की ओर से यह सेवा प्रकल्प पिछले कई वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरित की गई। रतुल डेका और दिगंत बोरा ने मारवाड़ी युवा मंच के सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘रचनात्मकता’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र रहा। इसका संचालन जेसीआई इंडिया के जोन ट्रेनर डॉ. असीम चौधरी ने किया। करीब 120 मिनट चले इस सत्र में लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों और अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच और उसके व्यावहारिक महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन हॉस्टल की रसोई में तैयार सामूहिक भोजन के साथ हुआ। इस दौरान सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और आपसी आत्मीयता का अनुभव किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें