टियोक फिरोक में दिनदहाड़े कांसे के बर्तन की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टियोक फिरोक में दिनदहाड़े कांसे के बर्तन की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 


खरीदारी के बहाने दुकान पर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने शुरू की जांच


रिपोर्ट: बिजू कुमार तुनवाल


टियोक। दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच टियोक के फिरोक इलाके में दिनदहाड़े एक बर्तन की दुकान से कांसे का बर्तन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में चिंता का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्तन दुकान के मालिक मोहन बोरा की दुकान पर एक व्यक्ति कांसे के बर्तन खरीदने के बहाने पहुंचा। उसने दुकान में रखे बर्तनों को देखा और दुकानदार से कहा कि उसके कई दोस्त भी बर्तन देखने और खरीदारी करने आएंगे।


इसी दौरान एक अन्य ग्राहक सामान खरीदने दुकान पर पहुंचा। उसे सामान देने के लिए मोहन बोरा गोदाम में चले गए। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर बर्तन देखने आया व्यक्ति कांसे की एक बाटी लेकर फरार हो गया।


दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में संबंधित व्यक्ति को कांसे का बर्तन लेकर जाते हुए देखा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



दुर्गा पूजा के दौरान दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतने और दुकानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।


फिलहाल, चोरी हुए बर्तन की कीमत और मामले की जांच से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```