टियोक राधा-कृष्ण मंदिर में मां भवानी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टियोक राधा-कृष्ण मंदिर में मां भवानी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु



जोरहाट जिला भाजपा अध्यक्ष शांतनु पुजारी ने भी की पूजा-अर्चना, मंदिर समिति ने गमछा पहनाकर किया सम्मानित


रिपोर्ट: बिजू कुमार तुनवाल


टियोक। दुर्गा पूजा के अवसर पर टियोक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर (मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी) में मां भवानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर मां भवानी के चरणों में शीश नवाया। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।



इस अवसर पर जोरहाट जिला भाजपा अध्यक्ष शांतनु पुजारी भी मां भवानी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से पारंपरिक असमिया गमछा पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सचिव कामाख्या लाल चांडक, बद्रीनारायण कर्णानी और समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शांतनु पुजारी के साथ युवा भाजपा नेता अभिजीत बरुआ भी मौजूद थे।


मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मां भवानी के प्रति लोगों की गहरी आस्था और धार्मिक उत्साह को दर्शाती रही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```