सिलचर से मदन सिंघल
कछार पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लखीपुर थाना क्षेत्र के बिन्नाकांदी में दो लोगों को एक दोपहिया वाहन के साथ पकड़ा। पुलिस को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर साबुन के नौ डिब्बों में छिपाकर रखी गई 151 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।
विशेष पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतीम दास ने मीडिया को बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें