सिलचर से मदन सिंघल
सिलचर। सिलचर के इंदिरा भवन में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस और उसके विभिन्न सहयोगी संगठनों के सदस्यों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमिताभ सेन के नेतृत्व में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद दोनों नेताओं के जीवन और योगदान पर ‘मजबूत इच्छाशक्ति वाले योद्धा’ विषय पर चर्चा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिमंत भट्टाचार्य ने की।
चर्चा में संजीव रॉय, आशीष आचार्य, अब्दुल रज्जाक, राजेश सिन्हा, भास्कर दास, सजल देव और साहब उद्दीन अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल की भूमिका और प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व को याद किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिमंत भट्टाचार्य और अमिताभ सेन ने दोनों नेताओं के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने एकमत से कहा कि देश को आज के दौर में भी दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसपूर्ण नेतृत्व की आवश्यकता है।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें