कोकराझार। लायंस क्लब ऑफ कोकराझार ग्रेटर की ओर से बिनेश्वर ब्रह्मा इंजीनियरिंग कॉलेज (बीबीईसी), कोकराझार तथा उसकी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के सचिव लायन भीष्मेश्वर तालुकदार के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने बीबीईसी के प्राचार्य डॉ. कमल कुमार ब्रह्मा, प्रोफेसर डॉ. दीवानजन दास, आरएनबी सिविल अस्पताल, कोकराझार की चिकित्सा टीम, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों तथा लायंस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस मानवीय कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
सचिव के आग्रह पर बीबीईसी के प्राचार्य डॉ. कमल कुमार ब्रह्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही जीवनदान है।”
शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान कुल 46 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एकत्रित 46 यूनिट रक्त को बाद में लायंस क्लब ऑफ कोकराझार ग्रेटर की ओर से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आरएनबी सिविल अस्पताल, कोकराझार के रक्त बैंक को सौंप दिया गया।
क्लब ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए बीबीईसी के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं एनएसएस इकाई, आरएनबी सिविल अस्पताल की चिकित्सा टीम, सभी रक्तदाताओं तथा लायंस क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें