गुवाहाटी। अंशु अग्रवाल को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान किए जाने के लिए योग्य घोषित किया गया है। अंशु अग्रवाल ने समाजशास्त्र विषय में ‘असमिया जाति हिंदुओं में पारिवारिक स्मृति: रूप और प्रथाएं’ विषय पर अपना शोध-प्रबंध प्रस्तुत किया था।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम के अनुसार अंशु अग्रवाल का नामांकन संख्या एल एस आर-197/13 है। उनके शोध-प्रबंध के मूल्यांकन के बाद उन्हें पीएच.डी. उपाधि प्रदान करने के लिए योग्य पाया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिसूचना क्रमांक 326, दिनांक 2 नवंबर 2026 के तहत यह परिणाम घोषित किया गया है। अंशु अग्रवाल पाठशाला निवासी वर्तमान में गूवाहाटी निवास आसाम इजिंनियरिंग काॅलेज के अवसर प्राप्त प्राध्यापक डाॅ. दामोदर अग्रवाल एवं श्रीमती संगीता अग्रवाल की सुपुत्री है।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें