गोपाष्टमी मेले का उद्घाटन समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोपाष्टमी मेले का उद्घाटन समारोह संपन्न


- संपत मिश्र

गुवाहाटी - में पिछले कई सालो से इस मेले में आ रहा हूँ हर बार मेले में जनता का अपार समर्थन देखता हूँ | इस मेले का आकर्षण हर वर्ष बढ़ता ही जाता है | आज उद्घाटन सत्र में ही काफी भीड़ है | कल गोपाष्टमी के दिन तो सैलाब उमड़ पडेगा | यह बाते पूर्व गुवाहाटी के विधायक सिद्दार्थ भट्टाचार्य ने गौहाटी गौशाला के तीन दिवसीय गोपाष्टमी  मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अद्घाटन के अवसर पर कही | विधायक ने आगे कहा यह गौशाला भारत की सर्वश्रेष्ठ और व्यवस्थीत गौशाला में अपना विशिष्ठ स्थान रखती है | गत १०२ साल से यह मेला होता आ रहा है मगर आज इसका भव्य रूप देखकर में काफी अभिभूत हुआ हूँ | यह मेला सामुदायिक समन्वय का सत्र बन गया है | यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख सभी समुदाय के लोग आ रहे है | उससे पहले विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | इस अवसर पर उनके साथ गौशाला के अध्यक्ष रामगोपाल हरलालका, ट्रस्टी इनचार्ज देवी प्रसाद जालान, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष रोहितास प्रसाद केजरीवा, आठ न. वार्ड की पार्षद सुनीता भिलवाडिया, भाजपा के प्रवक्ता प्रमोद स्वामी, नौ न. वार्ड एरिया सदस्य व कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवल किशोर मोर उपस्थित थे | उद्घाटन सत्र का संचालन रवि अजितसरीया ने किया | इससे पहले अध्यक्ष राम गोपाल हरलालका ने विधायक भट्टाचार्या का फुलाम गमछा, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ती पत्र से स्वागत किया | पार्षद भिलवाडिया का देवी प्रसाद जालान ने प्रवक्ता स्वामी का रोहितास केजरीवाल ने तथा कांग्रेस सचिव मोर का दिनदयाल सिवोटिया ने स्वागत किया | कार्यक्रम में नारंगी स्थित सरस्वती डांस एकाडेमी के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत की |  

सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें