श्री श्याम जयंती महोत्सव पर कलश यात्रा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री श्याम जयंती महोत्सव पर कलश यात्रा आयोजित


- संपत मिश्र






गुवाहाटी - श्री श्याम परिवार गुवाहाटी द्वारा चार दिवसीय श्री श्याम जयंती महोत्सव का आज कलश यात्रा से शुभारम्भ हुआ | इस अवसर पर आज प्रातः साधना मंदिर से ब्राह्मण भवन तक भव्य कलश यात्रा निकली गई | जो सती जयमती रोड होते हुए ब्राह्मण भवन पहुंची | आज से तीन दिवसीय श्री श्याम कथा का आयोजन भी किया गया | जिसकी व्यास गद्दी पर उज्जैन की मानस एवं श्रीमद भागवत प्रवक्ता सुश्री वर्षा जी नागर विराजमान होकर अपनी ओजस्वी वाणी से श्री श्याम बाबा के कलियुग मे अवतार की कथा का रसपान करायेगी | कथा स्थान पर बाबा के भव्य दरबार मे श्याम बाबा के शीश के साक्षात दर्शन होंगे | दरबार मे बाबा का छप्पन भोग और अमृत भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा | शाम को कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री राज पारीक एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई | आगामी मंगलवार को श्याम बाबा के जन्मदिन के उपलक्ष मे भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा |  

सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें