- संपत मिश्र
गुवाहाटी - श्री नारायणी सेवा समिती द्वारा छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन मे श्री राणी सती दादी के जन्मोत्सव के उपलक्ष मे संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया | श्रीमती प्रीति जालन ने दादी के मंगलपाठ का आयोजन किया | इस अवसर पर असंख्य सुहागिन महिलाओं ने चुन्दड़ी धारण कर मंगल पाठ मे भाग लिया | संगीतमय मंगल पाठ मे हल्दी, मेहंदी, चुन्दड़ी व गजरा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव मनाया गया | आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति के बाद छप्पन भोग व समापन आरती संपन्न की गई | दादी का विवाहोत्सव आकर्षण का केंद्र बना रहा |
सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर
सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें