* गुवाहाटी से संपत मिश्र *
गुवाहाटी - अंबुवासी मेले में आर्थिक, शारीरिक व मानसिक रुप से सक्रिय सहयोग देने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्था व व्यक्तिगत रूप से सहयोग देने में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा साधुवाद दिया गया एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जिला उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज अपराहन आयोजित एक सभा में वीरेंद्र मित्तल ने शिविरों में तथा रास्तों पर सेवा करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया| भंडारा लगाने वाले कुल 13 संस्थाओं में सर्वश्रेष्ठ चयनित हुए हैं कामाख्या रेलवे स्टेशन- श्री मां कामाख्या सेवा ट्रस्ट, बोरीपाड़ा तरुन संघ खेल मैदान- जय मां कामख्या नागबाबा सेवा समिति, पांडू पुराना रेल स्टेशन- श्री शुक्लेश्वर बाबा सेवा समिति, नाहरबाड़ी शिविर- दिसपुर सेवा समिति तथा फैंसी बाजार स्थित पुराना कारागार परिसर- फैंसी बाजार बोल बम समिति व उदालबक्रा युवा संघ| ठीक इसी तरह जल आपूर्ति करने वाली श्रेष्ठ दो संस्थाओं के नाम हैं- जय मां कामाख्या सेवा समिति और मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा| इन स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रमुखों को जिला उपायुक्त ने ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र गुलाम गमछा से सम्मानित किया| श्री मित्तल ने अपने संबोधन में अंबुवासी मेले के दौरान सहयोग के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति आभार जताया| इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवदीप पाठक भी उपस्थित थे|









Thanks to Editor sir sh Sampat Mishra ji.www.risepluslive.com.Dispur sewa samiti.Guwahati.
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएं