अटल जी का अस्थि कलश पहुंचा गुवाहाटी, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अटल जी का अस्थि कलश पहुंचा गुवाहाटी, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग


गुवाहाटी - भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को गुवाहाटी लाया गया। अंतिम दर्शनों व श्रद्धांजलि के लिए नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अस्थि कलश बुधवार को विमान से दिल्ली से गुवाहाटी लाया गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजित कुमार दास दिल्ली से अस्थि कलश लेकर गुवाहाटी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल सहित बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अस्थि कलश एयरपोर्ट से विशेष रथ में रवाना हुआ। रास्ते भर जगह-जगह अस्थि कलश पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संगठन सहित अन्य संगठनों एवं आम जनता द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। श्री दिगंबर जैन पंचायत, मारवाड़ी युवा मंच, कामरूप चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, तेरापंथ सभा, बीकानेर नागरिक मंच, पारीक सभा, असम टेक्सटाइल मर्चंट एसोसिएशन, वार्ड संख्या 8 व 9 नागरिक कमेटी सहित अनेको संस्थाओं द्वारा महावीर उद्यान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वृहस्पतिवार 23 अगस्त को एम जी रोड स्थित लाचित घाट पर अस्थि कलश को ब्रह्मपुत्र में विसर्जित किया जाएगा।












राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें