टी.पी.एफ. ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टी.पी.एफ. ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


गुवाहाटी - महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या समणी निर्देशिका भावितप्रज्ञा जी के पावन सानिध्य एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टी.पी.एफ.), गुवाहाटी के तत्वाधान में आज स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में ट्रांसफार्म योर एटीट्यूड कार्यशाला एवं समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष श्री नीरज बाफना के स्वागत वक्तव्य से हुआ। तत्पश्चात श्री छतरसिंह बुच्चा एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के सदस्यों ने सामूहिक गीतिका का संगान किया।



समणी निर्देशिका भावितप्रज्ञाजी ने एटीट्यूड के ऊपर विस्तार से अपना वक्तव्य दिया। समणी संघप्रज्ञा जी ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सही दृष्टिकोण से आप अपनी पूरी जिंदगी को बदल सकते हैं और सकारात्मक सोच से अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने कुछ सवालों के उत्तर के माध्यम से आप का दृष्टिकोण कैसा है, उसे समझाया और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है उसके टिप्स दिए।



कार्यक्रम के अगले चरण में इस वर्ष मैट्रिक एवं हायर सेकंडरी की परीक्षाओं में 85% से अधिक अंक पाने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों का तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की ओर से पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र के समाज के कई मेधावी विद्यार्थी सम्मिलित थे। उल्लेखनीय है कि सूजल तातेड़ (99%), स्नेहा बोथरा (96.8%) व राजीव सुराणा (95.16%) समेत समाज के 44 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एवं समाज के अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के संयोजक श्री राजेश बोथरा थे। इस आशय की जानकारी टी.पी.एफ. के मंत्री कोमल कोठारी एवं वीरेंद्र सिंघी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।



राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें