25 अगस्त को मनाया जाएगा हनुमान नौका महोत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

25 अगस्त को मनाया जाएगा हनुमान नौका महोत्सव


गुवाहाटी - प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी असम में बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए गुवाहाटी के गलापट्टी स्थित हनुमान मंदिर में आगामी 25 अगस्त को हनुमान नौका महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी केले के पेड़ से निर्मित नाव को नगर के विभिन्न मार्गो से एक शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएगी। शोभायात्रा मे स्थानीय कलाकारों द्वारा सजीव झांकियां भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा अपने अंतिम पड़ाव में महाभाव ब्रह्मपुत्र में विसर्जित की जाएगी। इस अवसर पर गल्लापट्टी स्थित मंदिर में बाबा का अभिषेक, भव्य श्रृंगार, स्वर्ण जड़ित चोला अर्पण किया जाएगा। इस मौके पर आमंत्रित भजन कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में लोगों के बैठने के लिए मंदिर परिसर के सामने एक भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर को भव्य फूलों से सजाने का काम अंतिम रूप में है। समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में रात दिन लगे हुए हैं।

राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें