पुरे असम में चार जगह अस्थियाँ विसर्जित की गई
गुवाहाटी - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ गुरुवार शाम गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, धुबड़ी और सिलचर में एक साथ विसर्जित हुई। गुवाहाटी में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 5 बजे के आसपास लचित पार्क के पास ब्रह्मपुत्र नद में वैदिक अनुष्ठानों के साथ अस्थियों को विसर्जित किया। इससे पहले, उन्होंने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हेंगराबाड़ी में राज्य भाजपा मुख्यालय में एक बैठक में भाग लिया। सोनोवाल जुलूस के साथ लताशील खेल मैदान से लाचित पार्क तक अस्थियों के साथ निकले। ब्रह्मपुत्र के बीच अस्थियों के विसर्जन के लिए विशेष रूप से तैयार जहाज में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजित कुमार दास और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं द्वारा वैदिक संस्कार के साथ क्रिया को संपन्न किया। 21 अप्रैल को दिल्ली में एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भारत रत्न वाजपेयी की 4 अस्थियों के कलश लेकर रंजित कुमार दस गुवाहाटी पहुंचे थे। गुवाहाटी के अलावा मंत्री तपन गोगोई ने डिब्रूगढ़, मंत्री भावेश कलिता ने धुबड़ी व मंत्री परिमल शुक्लवैध्य ने सिलचर में अस्थियों का विसर्जन किया।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें