गुवाहाटी - लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण ने वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री के साथ अन्य जरूरत के सामान प्रदान किये| क्लब की अध्यक्षा वंदना बगड़िया ने कहा कि इन बुजुर्गों के साथ समय बिताने हमें आना चाहिए क्योंकि इससे वह बहुत खुश होते हैं| आगामी सितंबर माह के श्राद्ध पक्ष में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक वहां श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करवाने का प्रस्ताव रखा गया| कार्यक्रम संयोजिका संगीता रासीवासिया, सीमा सुरेखा, ऋतू सरावगी व सरिता अग्रवाल का भी पूरा योगदान रहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में| इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विनीता जसरासरिया द्वारा दी गई|
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें