डिब्रूगढ़ के विवेक शर्मा ने सारेगामापा 2018 के मेगा ऑडिशन में जगह बनाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ के विवेक शर्मा ने सारेगामापा 2018 के मेगा ऑडिशन में जगह बनाई


गुवाहाटी - संगीत और गायन के क्षेत्र में उभरते हुए कलाकारों को एक मंच देने का कार्य टीवी टैलेंट हंट शो लगातार करते आ रहे है। अपनी प्रतिभा और हुनर के बल पर गुवाहाटी के विवेक शर्मा ने सारेगामापा 2018 के दो राउंड पार करके मुंबई में होने वाले मेगा ऑडिशन में अपनी जगह बना ली है। कोलकाता में शुरुआती दौर के ऑडिशन को पार करके विवेक ने मुंबई का रास्ता साफ किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 3 सितंबर को मुंबई में मेगा ऑडिशन करवाए जाएंगे। विवेक की सफलता से असमवासियों में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में खुशी जाहिर करने के लिए विप्र युवा असम का एक प्रतिनिधिमंडल आज विवेक को शुभकामना देने के लिए मिला। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विवेक का स्वागत फुलाम गमछा से किया व संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सभी की शुभकामनाएं ग्रहण करने के बाद विवेक ने सभी का धन्यवाद कुछ सुरीले गाने गाकर दिया। विवेक का चयन होने पर नगर के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें