गुवाहाटी - मायुमं कामाख्या शाखा ने एक नई पहल करते हुए इस वर्ष सावन का सिंजारा उत्सव कहिलीपारा स्थित स्नेह नामक ओल्ड एज होम में मनाया। कार्यक्रम के दौरान वहा रहने वाली माताओं को साड़ी पहनाई गई तथा तकिये, तकिया कवर, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। सभी माताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा सदस्याओं को ढेरों आशीर्वाद दिए। अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बेला नाउका, अनिता अग्रवाल, स्नेहल बिदासरिया, सबिता अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, प्रीति जालान, लक्ष्मी देवड़ा कार्यक्रम में उपस्थित रही। संयोजिका पायल सरस्वा, विनीता ओझा का विशेष सहयोग रहा। "स्नेह" की संचालिका संगीता दत्ता एवं जुतिका जी ने शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें