सुनील कुमार सेठी
गुवाहाटी - प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पूर्वोत्तर प्रदेशीय महिला संगठन द्वारा स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रावण शुक्ल दशमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित संतोष कुमार शास्त्री के सानिध्य में अक्षय निधि विधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी की शांति धारा, कलशाभिषेक, पूजन आदि के साथ हुआ। मालूम हो कि श्रावण शुक्ल दशमी के दिन श्री दिगंबर जैन समाज की अविवाहित औरतें सामूहिक रुप से निर्जला उपवास करती हैं, इस अवसर पर महिलाएं दिनभर पूजन, स्वाध्याय व प्रतिक्रमण आदि करती है। इस अवसर पर पंडित संतोष शास्त्री द्वारा वाचक किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष फूलमाला पाटनी, प्रेमलता छाबड़ा, सरला छाबड़ा, संतोष छाबड़ा, शारदा पहाड़िया, कांता अजमेरा, कुमकुम पाटनी, वीणा पाटनी, शर्मीला पाटनी, एवं मनोरमा पहाड़िया आदि के अलावा संगठन के सभी सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया। हेमलता रारा, प्रीति सेठी व राहुल सेठी ने विधान पूजन कराने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कौशल्या देवी पहाड़ियां, प्रकाश देवी सेठी, किरण देवी पहाड़िया, सुधा काला, शशि बड़जात्या,संगीता काला, मंजू छाबड़ा, कुसुम बड़जात्या आदि गणमान्य महिलाओं के अलावा काफी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का समापन श्री जी की महाआरती के पश्चात हुआ। संगठन की मंत्री बबीता सेठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें