नव जागृति लेडीज क्लब ने मनाया सिंधारा उत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नव जागृति लेडीज क्लब ने मनाया सिंधारा उत्सव


गुवाहाटी - सावन का महीना दस्तक दे चुका है चारों और फैली हरियाली और बोल बम की गूंज के बीच नव जागृति लेडीज क्लब के सौजन्य से गत 20 अगस्त को शहर के विश्वरत्ना होटल में सिंधारा उत्सव मनाया गया, जिसमें क्लब के सदस्यायों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यायें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी थी और हाथ रंग बिरंगी चूड़ियां और मेहंदी से सजे थे।


इसी रंगारंग कार्यक्रम के बीच सचिव नितिशा बेरिया ने शहर में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में क्लब के सदस्यायों के साथ चर्चा की। शहर में पहली बार आगामी 29 अगस्त को जागृति और नव जागृति क्लब के सौजन्य से होटल विश्वरत्ना में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें लड्डू गोपाल सजाओ, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और कृष्ण लीला प्रतियोगिताएं प्रमुख है और भगवान श्रीकृष्ण की पोशाके और विभिन्न प्रकार की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

गौरतलब है कि बीते 15 अगस्त को क्लब के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शिशु सारथी स्कूल में बच्चों के साथ ध्वजारोहण करके बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ राष्ट्रगान का संगान भी किया। और साथ ही साथ बच्चों में कॉपियां, पेंसिल, ड्राइंग बुक, वाटर कलर, जूस और स्वादिष्ट स्नैक्स का भी वितरण किया। क्लब की अध्यक्ष शिल्पी चौधरी ने अपने संबोधन में शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि नवजागृति सदैव उनकी मदद के लिए जुड़ी रहेगी। इस आशय की जानकारी उपाध्यक्ष सपना सिंघल ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। 



राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें