रंगिया मे झूलन महोत्सव का शुभारंभ आज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया मे झूलन महोत्सव का शुभारंभ आज


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया - रंगिया का लोकप्रिय श्री श्री राधा कृष्ण झूलन यात्रा महोत्सव का आयोजन विगत 93 वर्षो की भांति इस बार भी पाँच दिवसीय कार्यक्रमों के साथ रंगिया के स्थानीय श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। आयोजक समिति के अध्यक्ष महेश सिकरिया, मुख्य सचिव रमेश बजाज, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, संयोजक राजकुमार लुण्डिया तथा मंदिर संचालन समिति के मुख्य-सचिव प्रमोद अग्रवाल से प्राप्त जानकारी क अनुसार महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसका शुभारंभ आज 22 अगस्त को समिति के अध्यक्ष महेश सिकरिया द्वारा धार्मिक ध्वजारोहण के साथ सुबह 10 बजे किया जायेगा। इसी दिन प्रदर्शनी द्वार का उद्घाटन राज्य के सिंचाई, राजस्व तथा आपदा प्रबंधक मंत्री भवेश कलिता द्वारा शाम 6 बजे किया जायेगा। साथ ही इस मौके पर उद्घाटन सभा आयोजित की जायेगी। पाँच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन 26 अगस्त रविवार को रात्रि 9:30 बजे समापन समारोह के साथ किया जायेगा। इस मौके पर आयोजक समिति द्वारा महोत्सव को सफल बनाने हेतु सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और उपस्थिति की कामना की गई है।\





राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें