रंगिया में झूलन यात्रा महोत्सव का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में झूलन यात्रा महोत्सव का शुभारंभ


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया - रंगिया के श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण मे पाँच दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आयोजित किये जा रहे श्री श्री राधा कृष्ण झूलन यात्रा महोत्सव का सुभारम्भ आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश सिकरिया द्वारा सुबह 10 बजे ध्वजारोहण व प्रदर्शनी द्वार का उद्घाटन आमंत्रित मुख्य अतिथि बीटीएडी के कार्यकारी सदस्य महेश्वर बसुमतारी द्वारा आज शाम 6 बजे किया गया। इस मौके पर मंदिर संचालन समिति तथा महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश सिकरिया के सभापतित्व मे शाम 6.30 बजे आयोजित उद्घाटन सभा मे आमंत्रित अतिथि के रूप मे रंगिया महकमा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुरजीत बोरा, रंगिया थाना के भारप्राप्त अधिकारी रतन दास, रंगिया के पूर्व विधायक अनंत डेका, विशिस्ट समाज सेवक नरेंद्र शर्मा, मुख्य वक्ता के रूप मे मंदिर संचालन समिति के सलाहकार हरी राम क्याल सहित सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजक समिति के मुख्य सचिव रमेश बजाज, मंदिर संचालन समिति के मुख्य सचिव प्रमोद अगरवाल, महोत्सव के संयोजक राजकुमार लुण्डिया और आयोजक समिति के कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी,श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर संचालन समिति द्वारा निर्माणाधीन पंचायती धर्मशाला के संयोजक मुकेश सिकरिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।






राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें