नवगांव से अजीत माहेश्वरी
नगांव - श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में सावन शुद्धि बारस बुधवार को श्री श्याम धाम नगांव में भजन कीर्तन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भजन कार्यक्रम में जयपुर से पधारे दादाश्री नरेन्द्र कुमार व नवीन शर्मा ने बहुत ही सुन्दर और मन्त्र मुग्ध करने वाले भजन प्रस्तुत कर समुचे माहोल को श्याममय कर दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित हुए। कोलकाता से मंगाएं गये फुलों से श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया गया। श्री श्याम बाबा की अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। यह विशेष कार्यक्रम बजरंग आटोमोबाइल नामक प्रतिष्ठान द्वारा प्रायोजित किया गया। आमंत्रित कलाकार दोनों का तथा सभी साजिंदों का फुलाम गमछा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगांव के अतिरिक्त अन्य शहर से भी श्रद्धालु भक्तों का आगमन हुआ। शाम 6.30 बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन सारंग खाटुवाला ने किया ।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें