रामदेव सेवा समिति चाबिपूल द्वारा रामदेव दशमी महोत्सव मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रामदेव सेवा समिति चाबिपूल द्वारा रामदेव दशमी महोत्सव मनाया गया

बाल्मीकि समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से देखूंगा - बीरेंद्र बोरठाकुर

गुवाहाटी - मैं गत कई वर्षों से वाल्मीकि समाज के संपर्क में हूं। बाल्मीकि समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश कुमार से मैं कई बार बाल्मीकि समाज की समस्याओं पर चर्चा कर चुका हूं। मैं कोई विधायक या सांसद के पद पर नहीं हूं फिर भी भविष्य में कभी सांसद बना तो बाल्मीकि समाज की समस्याओं को में प्राथमिकता से देखूंगा। यह बातें रामदेव सेवा समिति चाबिपूल द्वारा आयोजित रामदेव दशमी महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित जम्मा जागरण के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव बीरेंद्र बोरठाकुर ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि रामदेव पीर समाज सुधारक थे। उन्होंने वाल्मीकि समाज को भी अपने गले से लगाया था। रामदेव पीर की तरह असम में भी श्रीमंत शंकरदेव समाज सुधारक और सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। मैं वाल्मीकि समाज के सुख-दुख के पलों में आप लोगों के साथ हूं और साथ रहूंगा। इस अवसर पर आयोजित जम्मा जागरण के शुभारंभ के अवसर पर मंच में रामदेव दशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रकाश हरिजन, सचिव कैलाश कुमार, पान बाजार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव नवलकिशोर मोर, लियो क्लब की जिलापाल शिल्पा मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील सूरेका और बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष रमेश चावरिया उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि लियो क्लब ऑफ उमंग ने इस कार्यक्रम को प्रायोजित किया था। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संपूर्ण रात्रि रामदेव पीर का जम्मा जागरण राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा किया गया। सुभाष पारीक एंड पार्टी के अलावा राजस्थानी लोक गायक विनोद गुजरानी, हनुमान पारीक, बालचंद लावा ने जम्मा जागरण देते हुए रामदेव पीर के जन्म वृत्तांत, विवाह वृतांत एवं उनके द्वारा दिये गए कई परचो के बारे में संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। दुसरे दिन प्रातः काल बाबा का अभिषेक और विशेष पूजा अर्चना करके ज्योत ली गई। बाबा की ज्योत के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी जो दोपहर तक चलती रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें