गुवाहाटी साहनी कांबडिया (एनजीओ) की अनोखी पहल; किया मूर्तीयों को विसर्जित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी साहनी कांबडिया (एनजीओ) की अनोखी पहल; किया मूर्तीयों को विसर्जित


गुवाहाटी - सामाजिक समरसता को बरकरार रखते हुए गुवाहाटी साहनी कांबडिया (एनजीओ) की ओर से महानगर के विभिन्न स्थानो पर बड़ी संख्या में पड़े बाबा विश्वकर्मा की मूर्तियाँ को पूरे सम्मान के साथ महाबाहु ब्रह्मपुत्र नद मैं प्रवाहित कर दिया गया। इन मूर्तियों को एनजीओ के सदस्यों द्वारा महानगर के विभिन्न ईलाकों में घूम-घूमकर एकत्रित किया गया था जो सड़क किनारे पेड़ के निचे नदी नाला के किनारे आदि स्थानों पर दयनीय अवस्था में रख दी गई थी। कुछ लोगों का मानना है कि बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन नहीं होती मगर कुछ विद्वान पंडितों से इस मुद्दे पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि एक वर्ष पुरानी मूर्तीयों को विसर्जित कर देना चाहिए। सड़क किनारे रख देने से भगवान का अपमान होता है और उससे दोष भी लगता है। मूर्तीयों को जितने सम्मान के साथ लाया और पुजा जाता है तो उतने ही सम्मान के साथ विदाई भी देनी चाहिए। एनजीओ के मीडिया सचिव विद्यानंन्द झा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संगरक्षक विजय गुप्ता, अध्यक्ष रविन्द्र साहनी, महासचिव राजू साहनी, संयोजक कूनाल आनंद झा, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, उपसचिव राजकुमार साहनी, धर्मेन्दर साहनी, बप्पी सरकार, रंजीत सरकार के साथ सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें