गुवाहाटी, 22 सितम्बर - आचार्य श्री महाश्रमण के नीति निर्देश में चल रहे ज्ञानशाला के गुवाहाटी उपक्रम में पर्युषण महापर्व धूमधाम से मनाया गया। गुवाहाटी ज्ञानशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता से तप, त्याग, ध्यान, स्वाध्याय किया। ज्ञानशाला के तीनों शाखाओं ने एक साथ तेरापंथ धर्म स्थल में सवंत्सरी का महापर्व मनाया। गुवाहाटी ज्ञानशाला के लगभग 60 बच्चों ने उपवास किया। 50 बच्चों ने आराधना पत्र भरे व 6 बच्चों ने पौषध किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बसंत सुराणा सपत्नी कार्यक्रम में पधारे और शुद्ध अंतकरण से सबसे क्षमा मांगी। सभा के मंत्री अशोक सेठिया व उपाध्यक्ष पुखराज श्रीमाल ने सभी को खमतखामना की। ज्ञानशाला के पूर्वोत्तर आंचलिक सह संयोजक प्रकाश बरडिया तथा क्षेत्रीय संयोजक अशोक सुराणा ने भी इस पर्व पर सभी से क्षमा मांगी। इसी क्रम में गुवाहाटी ज्ञानशाला के संयोजक अरुण बोथरा एवं गुवाहाटी ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती कोकिला सुराणा तथा सभी प्रशिक्षकों, बच्चों ने भी मन, वचन, कार्य से बारंबार खमतखामना की। इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी ज्ञानशाला प्रशिक्षिका कनकलता सेठिया द्वारा दी गयी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें