दो दिवसीय नंदोत्सव संपन्न; लड्डू गोपाल सजाऔ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दो दिवसीय नंदोत्सव संपन्न; लड्डू गोपाल सजाऔ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र


गुवाहाटी, 23 सितम्बर - सेठ सांवरिया सत्संग समिति परिवार के आतिथ्य में सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय नंदोत्सव के दुसरे दिवस में भाग लेने सुबह से गुवाहाटी के विभिन्न स्थानों में बसे लड्डू गौपाल सेवाधारी हाथों में सुंदर आकृषित वेशभूषा व साज सजावट के साथ सजे गोपाल को नंदोत्सव मे विराजमान करवाने अनुपम व दर्शनीय छटा के साथ जन समुह को अपने साथ नंदोत्सव में भाग लेने का मानो निमंत्रण दे रहे थे। समिति द्वारा 108 गौपाल को निमंत्रण किया गया था। सुबह 11 बजे से 12 बजे के मध्य लड्डू गोपाल सजाऔ प्रतियोगिता में बहनों ने सुंदर अनुपम झांकीयों के साथ बाल गोपाल को सजाया एवं नंदोत्सव में विराजित किया। इस दौरान बहनों ने दरबार में भजनो की वर्षा से सांवरिया को रिझाया व नंदोत्सव में आने का भाव भरा आमंत्रण दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में इस्कान मंदिर के अध्यक्ष श्री जीवा दास, श्री राजा मुकुंद दास एवं श्री अभय कृष्ण चरण दास ने तीन घण्टे की अथक मेहनत से एक एक गौपाल का निरक्षण किया, उन्होंने 7 विभिन्न पहलुऔ को ध्यान में रखके अपना निर्णय सुरक्षित करते हुये विजेताओं की घोषणा करने से पूर्व अपने सम्बोधन में सिर्फ गोपाल सजाने की नहीं, नित नियमक पुजा अर्चना के विधान पालन व नित्य प्रति सेवा का अवलोकन भी दिखने व महसूस करने के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने समिति से अनुरोध रखा की बहनो के लिए गोपाल सेवा पर प्रशिक्षण कार्यशाला रखने का सुझाव दिया, इसमे इस्कान सम्पूर्ण सहयोग करेगी। विजेताऔ में प्रथम स्थान प्राप्त किया श्रीमती चंदा गौयल व द्वितीय स्थान श्रीमती रचना केजरीवाल एवं तृतीय श्रीमती मधुलिका चाण्डक रही। सभी को समिति की और से पुरस्कृत किया गया। नंदोत्सव के दुसरे चरण की शुरुआत महारास में भगवान शंकर के नारी वेश में अंश ग्रहण करने, सुदामा-कृष्ण मित्र मिलन की नृत्य व नाटिका के मंचन से हुआ। कलकत्ता से पधारी श्रीविनायक ग्रुप की मधुमिता दास एवं सहयोगी कलाकार ने भक्ति रंग बरसाये, तत्पश्चात भजन संध्या में कृष्ण कान्त शर्मा एवं देवेश शर्मा पिता-पुत्र ने सुमधुर गीत से भाव पिरोये। कार्यक्रम परवान चढा जब भटींडा के बिट्टु बिहारी उर्फ बुलेट बिहारी की बुलंद आवाज ने नंदोत्सव में भांती भांती के रंग बरसाते हुये भक्तो को झुमने पर मजबुर कर दिया। आनंद का सैलाब उमड़ा जब जन्मोत्सव रूपी नंद बाबा की बधाई बटी एवं छप्पन भोग के बाद सामुहिक महाप्रसाद के साथ उत्सव को विश्राम दिया गया। मंच संचालन के  कार्य में रमेश कुमार चाण्डक, प्रतियोगिता में माखन अग्रवाल, दिपक पोदार, शारदा केडीया, संतोष धानुका, शोभना लढा, शंकर बिड़ला ने रचनात्मक सहयोग दिया। पंकज पोदार ने सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। यह प्रेस विज्ञप्ति रमेश चाण्डक द्वारा जारी की गयी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें