लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने महिला सशक्तिकरण के ओर बढ़ाया एक और कदम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने महिला सशक्तिकरण के ओर बढ़ाया एक और कदम


गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए नारंगी के बोंदा में महिला स्वावलंबी कार्यक्रम को बखूबी अंजाम देकर एक सराहनीय कार्य किया है। महिलाओं को स्वरोजगार क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई सिलाई प्रशिक्षण केंद्र लायंस अर्पण द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बोंदा स्कूल में सिलाई प्रशिक्षण के लिए एक नए हॉल का निर्माण क्लब द्वारा करवाया गया जिसका उद्घाटन लॉयन जिलापाल डॉ. एम एल अग्रवाल ने फीता काटकर किया। साथ ही अन्य प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 20 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष बंदना बगड़िया ने इस अवसर पर कहा कि लायंस क्लब अर्पण प्रतिवर्ष 25 से 30 वर्ष तक की महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देता है। यह कार्य कई जगहों पर चलाया जा रहा हैं। कार्यक्रम संयोजक बबीता मरदा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं स्वरोजगार स्वरूप सिलाई का कार्य स्वतंत्र रूप से करके काफी अच्छा कमा लेती है। इसके लिए जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भी क्लब द्वारा प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। सचिव पायल भरतीया ने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद ज्ञापन किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऋतु सुल्तानिया, सीता गोयंका, जयश्री झुनझुनवाला, संगीता रासीवासिया, अनीता अग्रवाल और ऋतु सरावगी ने अपना सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें