रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया - 3 सितंबर को राज्य भर के साथ-साथ रंगिया में भी अभिरुचि क्रिड़ा दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजक समिति ने रंगिया में दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ इसका आयोजन किया जिसका शुभारंभ रविवार 2 सितंबर को रंगिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में लड़के लड़कियों के लिए 100 और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता और लंबी जम्प प्रतियोगिता के आयोजन के साथ किया गया। साथ हि इस दिन दोपहर 3 बजे रेनको के सौजन्य से रंगिया के कृषक भवन प्रांगण में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा आज 3 सितंबर को रंगिया महकमा पुलिस अधिकारी सुमित शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरण्यानी गोगोई के नेतृत्व में सुबह 6 बजे रंगिया स्टेशन रोड से सामूहिक दौड़ आयोजित की गई जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री भवेश कलिता ने झंडी दिखाकर किया। दौड़ का समापन रंगिया के हरदत्त बिरदत्त भवन पर आकर किया गया। आयोजित दौड़ मे रंगिया महकमा के विभिन्न संगठनों, अधिकारियों, खिलाडियों, विद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात सुबह 7:30 बजे खिलाड़ियों का अभिनंदन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्रिड़ा प्राधिकरण के संचालक ड. सुभाष बसुमतारी व आमंत्रित अतिथि के रुप में कबड्डी संस्था के मुख्य संपादक अबेदुर रहमान, असम छात्र संस्था के कार्यालय और तथ्य सचिव धर्मेश्वर दास, विशिष्ट समाज सेवक कैलाश जैन उपस्थित थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चक्रधर कलिता कार्यकारी अध्यक्ष डोली सैकिया, मुख्य सचिव अरण्यम काश्यप, सचिव लब कुमार दास और वेदांग महंतो (विकी) ने सभी को धन्यवाद दिया।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें
















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें