रंगिया 22 सितम्बर - रंगिया तथा इसके निकटवर्ती 4 भिन्न स्थानों मे मंत्री भवेश कलिता द्वारा असम के वीर योद्धा हरदत्त विरदत्त की स्मृति मे आयोजित किया जा रहा प्राइज मनी फुटबॉल खेल प्रितियोगिता का शुभउद्घाटन आज मंत्री भवेश कलिता ने रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान मे दोपहर 2.30 बजे किया। इस मौके पर असम राज्यिक चलचित्र उन्नयन निगम के अध्यक्ष जतीन बोरा, विशिष्ठ क्रिड़ा पत्रकार विद्युत कलीता सहित सभी विशिष्ट व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित थे। आज का खेल बोरम्बोई की केतेकीबारी टीम बनाम बालिसत्र आंचलिक क्रिड़ा संस्था की टीम के बीच आयोजित किया गया जिसमें केतेकीबारी टीम क्वाटर फाइनल मे पहुँची जो की आगामी 28 सितंबर को रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान मे असम पुलिस की टीम के साथ खेला जायेगा।
















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें