गुवाहाटी - गुवाहाटी के कालीपुर क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत का एकमात्र विश्वकर्मा भगवान के मंदिर में शिल्पाचार्य विश्वकर्मा पूजन के उपलक्ष में कई कार्यक्रम किए गए। नगर के सभी नए पुराने वाहनों की पूजा इस मंदिर के प्रांगण में की गई। प्रातः काल से ही वाहनों की लंबी कतार मंदिर प्रांगण के सामने लगने शुरु हो गई थी। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित होने की वजह से यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था की थी। प्रातः काल से देर रात तक वाहनों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में प्रतिष्ठित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का अभिषेक व पूजन किया गया एवं हवन के कार्यक्रम में भी कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि इस प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर का जीर्णोद्वार 1965 में ठेकेदार महावीर प्रसाद धीरासरिया ने करवाया था। मंदिर निर्माण के लिए भव कांत शर्मा से जमीन दान में ली गई थी। इससे पहले पहाड़ी के अंदर विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित थी। जिसकी पूजा श्रद्धालु कभी कभार कर दिया करते थे। पर मंदिर निर्माण होने के पश्चात यह मंदिर सुर्खियों में आया और श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। पूर्वोत्तर भारत का यह एकमात्र विश्वकर्मा भगवान का मंदिर है।
!->
पूर्वोत्तर भारत के एकमात्र विश्वकर्मा भगवान मंदिर में पूजा संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें