गुवाहाटी ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने मनाई विश्वकर्मा पूजा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने मनाई विश्वकर्मा पूजा


गुवाहाटी - गुवाहाटी ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सौजन्य से श्री विश्वकर्मा पूजन का आयोजन टी आर फूकन रोड, गल्लापट्टी में किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा व सचिव रंजीत बर्मन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुवाहाटी के सभी ट्रक मालिक के द्वारा गठित इस संस्था के सदस्य मिलकर विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर शिल्पाचार्य विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद दोपहर 3:00 बजे से नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम को धार्मिक सांस्कृतिक संध्या में रूपा कश्यप एंड पार्टी के गायक ने भजन प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष किशन यादव, जनसंपर्क सचिव कपिल झा के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें