अशोकानंद सिंघल ने जीएमडीए अध्यक्ष का पदभार संभाला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अशोकानंद सिंघल ने जीएमडीए अध्यक्ष का पदभार संभाला


गुवाहाटी, 24 अक्टूबर। गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के नव नियुक्त अध्यक्ष अशोकानंद सिंघल ने जीएमडीए के अध्यक्ष के रूप में आपना पदभार संभाला। सिंघल मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा अनुमोदित नई नियुक्तियों में से एक है। सिंघल ने कहा कि भवन निर्माण की अनुमति की प्रक्रिया का सरलीकरण करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि भवन निर्माण की अनुमति 10 दिन के अंदर अंदर ही आवेदनकर्ता को मिल जाए। सिंघल ने गुवाहाटी पर जनसंख्या दबाव को कम करने के लिए एक सैटेलाइट टाउनशिप स्थापित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह जीएमडीए की चल रही योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। नव नियुक्त जीएमडीए अध्यक्ष ने इस विचार को व्यक्त किया कि गुवाहाटी के विस्तार के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी परिवहन प्रणाली, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल इत्यादि जैसी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। यदि बुनियादी सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती हैं तो लोग टाउनशिप में स्थानांतरित होने के इच्छुक नहीं होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें