स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर

मुंबई, 24 अक्टूबर। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी साबित हो सकती है। बता दें जो ग्राहक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मेस्ट्रो और क्लासिक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहें हैं वो अब 31 अक्तूबर से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें मौजूदा समय में एटीएम से पैसे निकालने की अधिकतम सीमा 40 हजार रुपये है। हालांकि अब जो नए कार्ड आ रहे हैं उनमें चिप लगे हुए हैं। तो वहीं अगर आप अभी भी क्लासिक या मेस्ट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपना कार्ड बदलवा भी सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में उच्च प्राथमिकता वाले एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें