बरपेटा रोड में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बरपेटा रोड में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया


बरपेटा रोड, 14 अक्टूबर । मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा एवं बरपेटा रोड मिलन संघ ने संयुक्त तत्वाधान में कैपिटल स्किन केयर क्लिनिक में निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इस शिविर में डॉक्टर विनीत माहेश्वरी ने लगभग 65 मरीजों को अपनी सेवा प्रदान की। डॉ विनीत माहेश्वरी ने एमबीबीएस की डिग्री गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज तथा एमएस की डिग्री जयपुर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की है। डॉक्टर विनीत महेश्वरी बरपेटा रोड निवासी श्री परमेश्वर लाल महेश्वरी व श्रीमती रामकन्या देवी माहेश्वरी के सुपौत्र तथा वासुदेव-अनुराधा माहेश्वरी के पुत्र हैं। डॉक्टर विनीत महेश्वरी ने असम में आकर यह पहली निशुल्क सेवा प्रदान की। आज के इस फ्री चेकअप कैंप के अध्यक्ष मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा एवं बरपेटा रोड मिलन संघ के गोपाल माहेश्वरी, प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सलाहकार नागर मल जी शर्मा, सदस्य शिव रतन जी राठी, राम अवतार जी सारडा, राजकुमार मोर, रिधकरण बोथरा, अशोक चाचान, मंगतूराम जी गौरीसरिया, धर्मचंद बोथरा, संतोष सराफ, पवन कुमार खेमका, अनिल जैना, सुधा देवी सारडा सहित समाज के काफी संख्या में दोनों संस्था के सदस्य उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें