गुवाहाटी से सुनील कुमार सेठी
गुवाहाटी, 14 अक्टूबर । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रा के उपलक्ष्य में श्री सच्चियाय माता (औसियां माता) सेवक संघ के तत्वाधान में रविवार को सच्चियाय माता का जन्मोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय ए टी रोड स्थित महावीर भवन प्रांगण में सच्चियाय माता का भव्य दरबार बैठाया गया। जिसमें फूलों द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के पश्चात माता की ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अजय सिंह (बीकानेर) ने अपने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर संघ द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन माता की महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संघ के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर स्थानीय गायक कलाकार विनीत चिंदालिया ने अपने भजनों से सभी का मन मोह लिया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें