समता भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समता भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर। श्री साधुमार्गी जैन के अष्टम आचार्य स्मृति शेष धर्मपाल प्रतिबोधक श्री नानालाल जी महाराज साहष के 19वें पुण्य स्मृति दिवस एवं वर्तमान आचार्य श्री रामलाल जी के आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 10:00 बजे से समता भवन गवाहाटी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री संघ अध्यक्ष जीवराज पिंचा, समता महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिपानी, समता युवा संघ अध्यक्ष दिलीप छाजेड़ एवं वरिष्ठ सदस्य निर्मल बोथरा, संजय बाफना, जसवंत बरडिया, महेंद्र चोरड़िया की विशेष उपस्थिति रही। जीएमसी के कुशल डॉक्टरों की टीम द्वारा विशेष प्रयासों से मानव सेवा के इस महान कार्य को संपन्न किया गया। समता युवा संघ के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने विशेष प्रयासों द्वारा 51 यूनिट रक्त जमा किया गया। समता युवा संघ मंत्री महेंद्र पिंचा के अनुसार अनिल सेठिया, जय चोरड़िया, राजेश छाजेड़, सुरेश भूरा, मुकेश गोलछा, संजय भूरा, राजेश पटवा, प्रवीण सेठिया, रविश नवलखा सहित समस्त युवा सदस्यों के विशेष सहयोग से इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें