नेगटा द्वारा प्री-दिवाली सम्मेलन आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नेगटा द्वारा प्री-दिवाली सम्मेलन आयोजित


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी नार्थ ईस्ट गारमेंट ट्रेडर्स द्वारा प्री दिवाली मीट का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है की ऐसा उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है, नार्थ ईस्टर्न गारमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन (नेगटा) के तत्वाधान मैं रविवार की संध्या एक स्थानीय होटल में प्री-दीपावली उत्सव मनाया गया। ऐसे उत्सवों का मूल उद्देस्य लोगों के दिलों के बीच दूरी को खतम करना भी है। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में एक और जहाँ लोगों के पास वक्त की कमी होती जा रही है और हम सब अपने कार्यों में व्यस्त से व्यस्ततम होते जा रहे हैं ऐसे कार्यक्रम हम सब को एक दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। नेगटा के इस प्री-दीपावली उत्सव का आगाज़ संस्था के अध्यक्ष श्री शेखर अग्रवाल ने किया। महासचिव श्री वरुण रूंगटा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री अजय बारडीया, श्री शैलेश गोयनका, श्री दिनेश पारीक, पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदयस्य श्री चन्दन सेठिया, संयुक्त सचिव श्री चन्दन पारीक, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण था सांस्कृतिक कार्यक्रम जो कि "परवाज़" नामक संगीत समूह ने किया। इसके अलावा कई प्रकार के खेल और प्रतियोगिता भी हुई। नेगटा सदस्यों एवं उनके परिवारों ने नृत्य करके आपस में खूब मजे किये और आनंद लिया। नेगटा सदस्यों के परिवारों ने खूब जम के हिस्सा लिया। सदस्यों के परिवारों ने कार्यक्रम के प्रबंधन एवं व्यवस्था स्वयं ही किया। 6 वर्षीया सुश्री ताशी रूंगटा को नेगटा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया गया। सुश्री ताशी रूंगटा, नेगटा महासचिव श्री वरुण रूंगटा एवं श्रीमती श्वेता रूंगटा की क्निष्ठ सुपुत्री है जिसने राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण, 4 रजत पदक हासिल किये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें