गुवाहाटी, 13 अक्टूबर । नलबाड़ी स्थित 136 बटालियन के री पु बल अपनी ड्यूटीयो के साथ-साथ लगातार सामाजिक व कल्याणकारी कार्य करते आ रही है। इसी अनुक्रम में कल 13 अक्टूबर को बदलते मौसम के साथ साथ होने वाली बीमारियों के बचाव एवं पीड़ितों को उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कामरूप जिले के शहिद कृषक भवन, रंगिया में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में इलाज प्रदान करना एवं मुफ्त मे दवाइयों का वितरण करने के साथ-साथ आए हुए लोगों को साफ-सफाई व स्वच्छता तथा रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन में 136 बटालियन के कमांडेंट श्री पी सी चौहान अपने साथी अधिकारियों के साथ शिविर में मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर मे के रि पु बल और सिविल अस्पताल के प्रत्येक विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगभग 450 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें समुचित इलाज के साथ मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करायी। श्री पी सी चौहान कमांडेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि साफ-सफाई व स्वच्छता जीवन का मूल मंत्र है तथा निकट भविष्य में 136 बटालियन अपने क्षेत्र में कल्याणकारी कार्य करते हुए इसी प्रकार के आयोजन अलग-अलग स्थानों पर करती रहेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में उचित चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा सके साथ ही 136 बटालियन के री पु बल की सभी कंपनियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं साफ सफाई के प्रति जनसामान्य में जागृति पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थलों जैसे- अस्पताल, बस स्टैंड, पार्क, रेलवे स्टेशन एवं सड़क आदि को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने की कवायद शुरू की है। मेडिकल कैंप में स्थानीय लोगों के साथ-साथ मुरारा, गुरकुची, जामतोला, हाहान, बालागांव, उदियाना जयंतीपुर और चिराखुंदी जैसे दूर-दराज के इलाकों के लोगों ने भी मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 136 बटालियन के रि पु बल के प्रयास को स्थानीय प्रशासन एवं लोगों के द्वारा काफी सराहना एवं प्रसंशा की गई।














कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें